अटरू: अटरू क्षेत्र में कई गाँवों में आँधी बारिश से टीन टप्पर उड़ गए
Atru, Baran | Jun 17, 2026 अटरू क्षेत्र में कई गांवो का मौसम पश्चिमी विक्षोभ ने बिगाड़ दिया कुंजेड़ क्षेत्र में लगातार मेघ गर्जना व आंधी बारिश तूफान से कई गांव के टिन टप्पर उड़ गए एवं घंटे भर तक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई जिससे खेतों में मूंग की फसल को नुकसान पहुंचा है कुंजेड क्षेत्र के दिवाली ,निमौदा, मायथा, जिरोद,सहरोद समेत आसपास के कई घरों के टिन टप्पर उड़ गए।