कांके: डोरंडा के नेपाल हाउस स्थित विभागीय कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में बन्ना गुप्ता ने संभाला कार्यभार
Kanke, Ranchi | Feb 17, 2024 स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेपाल हॉउस स्थित अपने विभागीय कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि दूसरी पारी में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।