सिमडेगा: अनुशासन पर सख़्ती, संगठन की मज़बूती पर ज़ोर
बुधवार को 1 बजे सिमडेगा में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में विधायक सह जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने संगठन में अनुशासन पर सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी और सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करें। महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।