बागपत: सिसाना के पीड़ित पर ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप
गुरुवार की दोपहर करीब डेढ बजे कोतवाली बागपत क्षेत्र के ग्राम सिसाना निवासी नितिन के मुताबिक जून माह में नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपित सत्येंद्र और देवेंद्र निवासीगण क्यामपुर, तनिश और पप्पू निवासीगण कासिमपुर खेड़ी ने 2.80 लाख की ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था। कोतवाली बागपत पर तहरीर देकर चार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।