चानन: चानन थाना की पुलिस ने मारपीट मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार,पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया
चानन थाना की पुलिस ने मननपुर बस्ती से चानन थाना कांड संख्या 90/26 मारपीट मामले में इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय बाबूलाल यादव के पुत्र फुलेश्वर यादव उर्फ गुहन यादव को गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार अपराह्न 12 बजे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक 23 मई 2026 को मननपुर बस्ती गांव में मारपीट किया गया था. मामले में पांच लोग नामजद हैं.