हुज़ूर: सागर जिले में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ₹58.46 करोड़ के 98 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन किया
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2026 सागर जिले के नरयावली में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास का बड़ा पिटारा खोला। 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत से 98 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया। इस दौरान सांदीपनि विद्यालय का भी उद्घाटन हुआ, जहां सीएम ने बच्चों से संवाद कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|