नवाबगंज: बाराबंकी विकास भवन पहुंचे किसानों ने सौ बोरी यूरिया गबन सहित अन्य मामलों में दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी जिले में सहकारिता विभाग की यूरिया गबन और निजी क्षेत्र की यूरिया पर ओवररेटिंग के विरोध में मंगलवार को किसानों ने धरना दिया। विकास भवन स्थित सहकारिता व कृषि विभाग के घेराव की योजना किसानों की थी, लेकिन प्रशासन के निर्देश पर गन्ना कार्यालय में किसान एकत्र हुए। किसानों की मांगों का ज्ञापन लेकर शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया।