कोल: AMU के छात्रों ने बिना ड्राइवर के चलने वाली कार का किया आविष्कार
Koil, Aligarh | Feb 14, 2025 AMU अपने तरह-तरह के आविष्कारों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। ऐसे ही AMU के छात्रों ने बिना ड्राइवर से चलने वाली कार का आविष्कार किया है। इस कार को लेकर बताया जाता है यह बाजार में बनने वाली आम कारों से कीमत में काफी सस्ती रहेगी। फिलहाल इसका मॉड्यूल बनकर तैयार हो चुका है और इसके ट्रायल भी पूरी हो चुके हैं।