इस्लामनगर अलीगंज: हैदरा गांव में डूबकर मृत बच्चे के परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दी सांत्वना
जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत हैदरा गांव में पोखर में डूबने से तीन वर्षीय रामप्रवेश मांझी की हुई दर्दनाक मौत के बाद बुधवार को 5 बजे जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।