पामगढ़: पामगढ़ पुलिस ने महुआ, देशी और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले 2 आरोपियों को अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की पामगढ़ पुलिस ने महुआ शराब, देशी शराब और विदेशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले 2 आरोपी ओमनारायण भारद्वाज, हरप्रसाद रत्नाकर को अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया है तथा पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है और दोनों आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब, 32 पाव देशी शराब और 2 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया है।