मंडला: मंडला में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य वाहन रैली का आयोजन
Mandla, Mandla | Apr 14, 2026 मंडला। जिले में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। शहर के प्रमुख अंबेडकर चौक पर सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।