परिहार: तमिलनाडु में खैरवा के युवक की मौत, राजद नेता ने सरकार पर साधा निशाना
परिहार। खैरवा गांव के 22 वर्षीय संजीव कुमार की तमिलनाडु में सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम कैलाश साह पीड़ित परिवार से मिले और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 साल की सत्ता के बाद भी अगर एक शव प्रदेश से लाने की व्यवस्था नहीं हो पाती तो इसे विकास नहीं कहा जा सकता। गाँव में युवक की मौत से मातम पसरा हुआ है।