परिहार: सहजौली में दुर्गा नवमी पर विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
परिहार प्रखंड के सहजौली गांव में दुर्गा नवमी के अवसर पर बुधवार को आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मां दुर्गा की आराधना के बीच भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। आयोजन से गांव में सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का अद्भुत संदेश देखने को मिला।