परिहार: बारिश से परिहार में जलजमाव, नालों की व्यवस्था बेकार साबित
बुधवार की शाम हुई तेज बारिश के बाद परिहार शहर जलजमाव में डूब गया। मुख्य बाजार से लेकर गलियों तक सड़कों पर पानी भर गया और कीचड़ से लोगों का चलना दूभर हो गया। सड़क के दोनों ओर बने नाले पानी निकासी में नाकाम साबित हुए, जिससे घंटों तक जलभराव बना रहा। बारिश से दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों की सफाई सम