गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मां-बेटा हुए घायल
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर कस्बा गुन्नौर के समीप मंगलवार शाम करीब 6 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव पूठरी निवासी अंशु पुत्र श्योदन और उसकी मां मुन्नी देवी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया।