लोहरदगा: उन्नति का पहिया साइकिल योजना के तहत ज़िले के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को साइकिलें दी गईं
उन्नति का पहिया साइकिल वितरण योजना अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय किस्को में राजकीय उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय नारी के कुल 39 बालक एवं बालिकाओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। गुरुवार शाम 4:00 बजे साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राणा अमित शर्मा, अमित शर्मा प्रधानाध्यापिका श्रीमती अरुणा बेग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!