लोहरदगा: सदर अस्पताल में रक्तदान ने बचाया जीवन, NSUI की त्वरित पहल से मरीज की जान बची, समाज में जागरूकता की अनूठी मिसाल
लोहरदगा सदर अस्पताल में इलाजरत कुड़ु प्रखंड निवासी मो. ताहिर अंसारी को डॉक्टरों ने गंभीर रक्त की कमी बताई। यह सुनकर परिजन घबरा गए और तुरंत मदद की तलाश करने लगे। इसी बीच उन्होंने NSUI छात्र संगठन से संपर्क किया, और संगठन ने बिना देर किए इंसानियत की मिसाल पेश की।बुधवार शाम 4:00 बजे NSUI छात्र नेता शुभम् लाल ने एक यूनिट रक्तदान कर मरीज की जान बचाई।