लोहरदगा: ठाकुरबाड़ी मंदिर में मारवाड़ी समाज ने की शीतला माता की पूजा, सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की
लोहरदगा में मारवाड़ी समाज के लोगों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ शीतला माता की पूजा संपन्न की। गुदरी बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां समाज की महिलाओं और पुरुषों ने पूरे विधि- विधान से माता की आराधना की। पूजा का समापन बुधवार शाम 4:00 बजे हुआ, भक्तों ने माता को बनाए गए विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का भोग अर्पित कि