होशंगाबाद नगर: बस स्टैंड पर रंगदारी के लिए युवक की पिटाई, चाकू लहराता दिखा, वीडियो आया सामने
नर्मदापुरम के बस स्टैंड पर एक युवक द्वारा चाकू लहराने एवं अन्य युवक के साथ रंगदारी दिखाकर मारपीट का वीडियो शनिवार सुबह करीब 10 बजे सामने आया है वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अन्य युवक के साथ प्याऊ के पास हाथ मुक्के से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। वही बस स्टैंड पर ही चाकू लहराता हुआ दिखाई दे रहा है ।