समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ मोहल्ला में भारतीय सेना के जवान के बंद मकान में हुई चोरी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ मोहल्ला स्थित भारतीय सेना के एक जवान के बंद मकान में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, सेना के जवान नमन जी की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में है। वह हाल ही में छुट्टी बिताकर 9 जुलाई को वापस ड्यूटी पर लौटे थे। रविवार सुबह उनके बंद मकान की छत का ग्रील खुला देख परिजनों को शक हुआ।