चक्की: चक्की भोला डेरा में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता के निधन से शोक, विधायक ने दिया कंधा
Chakki, Buxar | May 13, 2026 चक्की भोला डेरा निवासी राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता शिवझलक यादव उर्फ पहलवान का आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी गहरा दुःख देखा गया।