हसनपुर: महुआ मकरी गांव में भूमि विवाद पर हिंसक झड़प, सड़क निर्माण को लेकर पांच लोग गंभीर घायल
हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ मकरी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार निजी जमीन पर सड़क निर्माण को लेकर विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुई झड़प में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में हसनपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।