हुज़ूर: सीएम हाउस के पास डॉक्टर से लूट, बाइक सवार 2 बदमाशों ने आँखों में मिर्च झोंककर 11 तोला सोने का कड़ा छीना
Huzur, Bhopal | Apr 10, 2026 भोपाल में सीएम हाउस के पास शुक्रवार सुबह एक डॉक्टर से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकलिंग कर रहे डॉक्टर को टक्कर मारकर गिरा दिया और आंखों में मिर्च झोंककर उनका 11 तोला वजनी सोने का कड़ा, स्मार्ट वॉच और नवादी लूट कर फरार हो गए|