खानपुर: खानपुर कस्बे के मेगा हाईवे पर कृषि विज्ञान केंद्र के सामने ट्रक में घुसी मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, 2 गंभीर घायल
खानपुर के मेगा हाईवे पर कृषि विज्ञान केंद्र के सामने देर रात एक ट्रक में मोटरसाइकिल घुस गई जिसके चलते एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर थाना अधिकारी रविंद्र सिंह ने आज बुधवार को सुबह 8:30 बजे बताया कि मजदूरी कर घर लौट रहे तीनों मजदूर बाइक सहित ट्रक में घुस गए जिसके चलते सुरेश पुत्र बंशीलाल की मौके पर ही मौत हो गईं।