कैराना: यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर ब्रिज के निकट यमुना नदी में स्नान के दौरान तीन दोस्त डूबे, तलाश जारी
Kairana, Shamli | Aug 15, 2024 गुरुवार को कैराना कोतवाली क्षेत्र में यूपी हरियाणा बॉर्डर पर ब्रिज के निकट यमुना नदी में तीन दोस्त स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह गहरे कुंड में डूब गए। हादसे की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनके द्वारा स्थानीय प्राइवेट गोताखोरों को सर्च अभियान में लगाया गया है। करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद भी तीनों दोस्तों का सुराग नहीं लग सका है।