बरेली: बिथरी पुलिस ने हाईवे के पास 7 लाख की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 71 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक नशीला पदार्थ लेकर परसौना से पदारथपुर की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराब