बोध गया: बोधगया पुलिस ने रामपुर हत्याकांड में 24 घंटे के अंदर 4 महिलाओं समेत 7 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Bodh Gaya, Gaya | May 24, 2026 बोधगया थाना पुलिस ने हत्याकांड मामले में 24घंटे के अंदर 4 महिला सहित कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने रविवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि रामपुर मोहल्ले में उपेंद्र यादव की हत्या की गई थी।घटना के 24 घंटे के अंदर गुलज़ार मांझी,चंदन मांझी,विजय मांझी और 4 महिला अभियुक्त सहित कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।