सासाराम: सासाराम में भवन निर्माण मंत्री ने दिव्यांगों के बीच बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया
Sasaram, Rohtas | Sep 30, 2024 सासाराम में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री एवं रोहतास जिला प्रभारी मंत्री जयंत राज द्वारा दिव्यांगों के बीच बैटरी संचालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल दिया जा रहा है जिससे कि वे आत्मनिर्भर बन सके।