रोहिणी: दिल्ली पुलिस ने टक्कर गैंग के सक्रिय सदस्य को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तकनीकी निगरानी के जरिए टक्कर गैंग के सदस्य को थाना सागरपुर क्षेत्र में हुई हत्या के प्रयास के मामले में आनंद विहार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले भी 11 मामले दर्ज हैं।