चूरू: प्रतिभा नगर के व्यक्ति से वाहन सर्विस के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, एजेंसी मालिक सहित 3 पर मामला दर्ज
Churu, Churu | Oct 10, 2025 चूरू के प्रतिभा नगर निवासी एक व्यक्ति ने फ्री सर्विस के बहाने वाहन हड़पने का आरोप लगाते हुए एजेंसी मालिक व उसके सहयोगी के खिलाफ शुक्रवार को कोतवाली थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच एएसआई वीरेंद्र सिंह खोटिया को दी गई है। कोतवाली पुलिस से शाम को मिली जानकारी के मुताबिक प्रतिभा नगर के गौरीशंकर शर्मा ने मुकदमा दर्ज करवाया है।