चूरू: गांव रामपुरा-चारणवासी के बीच सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, गंभीर घायल को किया गया जयपुर रेफर
Churu, Churu | Oct 10, 2025 चूरू के गांव रामपुरा व चारणवासी के बीच शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गम्भीर हालत में चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।