चूरू: राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी आयोजित, 90 स्कूली बच्चों ने किए मॉडल प्रदर्शित
Churu, Churu | Oct 10, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंस्पायर अवार्ड जिला स्तरीय प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में जिले के 73 विद्यालयों के 90 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण, महिला सुरक्षा, कृषि सुधार, स्वच्छता, जल प्रबंधन के मॉडल प्रदर्शित किए।