एनएच 23 पर भीषण दुर्घटना: कोयला लदे ट्रक और सवारी गाड़ी की टक्कर में 8 लोगों की मौ*त
ओवरटेक करने के चक्कर में गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने मचाया कोहराम; हादसे में ताशा पार्टी के सभी सदस्यों ने गंवाई जान, आक्रोशित ग्रामीणों के जाम के बाद पुलिस बल तैनात, समझाकर हाईवे कराया गया बहाल
हजारीबाग
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (NH 23) पर बीती रात एक ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग (बुध बाजार) के समीप एक बेलगाम और तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रक ने सामने से आ रही सवारी गाड़ी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण दुर्घटना के वक्त सवारी वाहन में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोगों की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान ही हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति ने रांची के रिम्स (RIMS) अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसकी पुष्टि मृतक के परिजनों ने की है। इस द�