नौतन: छठ पर्व में समाजसेवी आगे आए, पूर्व मुखिया ने व्रतियों को पूजन सामग्री और वस्त्र बांटे
आज 6 नवंबर दोपहर 2 बजे नौतन में समाजसेवियों द्वारा तरह तरह के पुजन सामग्री व वस्त्र का वितरण किया जा रहा है, पकड़िया के पुर्व मुखिया सह समाजसेवी नवल किशोर पाठक द्वारा सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच साड़ी व फल आदि सामग्रियों का वितरण किया गया, इस बीच लालझरी देवी ,मुनिया देवी,शीला देवी, जोखनी देवी, रामावती देवी आदि व्रतियों ने वस्त्र व सामग्री पाकर खुश नजर आए।