छतरपुर: रामपुर में सांप काटने से महिला की मौत, परिजनों ने मौत के बाद भी झाड़-फूंक कराई
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के रामपुर की रहने वाली हर्षिनी शिवहरे को देर रात सांप ने काट लिया,इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया,जहां से झांसी रेफर किया गया। झांसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन मौत के बाद भी जगह पर झाड फुक कराते रहे,इसके बाद जिला अस्पताल लेकर आए,आज 31 मई दोपहर 1:00 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।