पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में लहसुन ₹12000 प्रति क्विंटल बिका, प्याज के भाव में आई कमी, लहसुन में तेजी दर्ज
पोलायकलां कृषि उपज मंडी में सोमवार को प्याज और लहसुन के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया। अवकाश के बाद खुली मंडी में लहसुन ₹12,000 प्रति क्विंटल तक बिकी, जबकि प्याज के अधिकतम भाव ₹1,200 प्रति क्विंटल रहे। मंडी प्रभारी विष्णु प्रसाद परमार ने सोमवार शाम 5 बजे जानकारी दी कि प्याज की आवक 1,500 कट्टे और लहसुन की आवक 8,000 कट्टे दर्ज की गई।