Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
aniket_keer
1
🚨 8 महीने की उधारी को लेकर खूनी बवाल! समझौते के बाद पीछे से रॉड से हमला करने का आरोप, एक ही परिवार के कई लोग गंभीर घायल। #MakhanNagar
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad
| Jul 17, 2026
🚨 8 महीने की उधारी को लेकर खूनी बवाल! समझौते के बाद पीछे से रॉड से हमला करने का आरोप, एक ही परिवार के कई लोग गंभीर घायल।
#makhannagar
#crime
#national
MORE NEWS
🔹आबकारी विभाग की कार्रवाई में 130 लीटर हाथभट्टी शराब, 3500 किलो महुआ लाहन व ट्रैक्टर जब्त 🔹करीब 9.50 लाख रुपये की सामग्री जब्त, पांच प्रकरण दर्ज ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन, निर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में रविवार को आबकारी विभाग की वृत्त औद्योगिक क्षेत्र इटारसी टीम ने तवा नदी किनारे ग्राम पाहनबर्री में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक पावरट्रैक 439 आरडीएक्स ट्रैक्टर के जंगले से 50-50 लीटर क्षमता की दो कैनों में अवैध हाथभट्टी मदिरा बरामद की गई। मौके पर आसपास सघन तलाशी लेने पर लगभग 3,500 किलोग्राम महुआ लाहन भी जब्त किया गया। आबकारी विभाग ने इस कार्रवाई में कुल 130 लीटर हाथभट्टी मदिरा, लगभग 3,500 किलोग्राम महुआ लाहन तथा अवैध परिवहन में प्रयुक्त पावरट्रैक 439 आरडीएक्स ट्रैक्टर जब्त किया। जब्त मदिरा, लाहन एवं ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत लगभग 9.50 लाख रुपये आंकी गई है। प्रकरण में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब्त कच्ची शराब के नमूने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजे जाएंगे। साथ ही अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर के संबंध में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से जानकारी प्राप्त कर वाहन स्वामी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026
🔹अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 प्रकरण दर्ज 🔹4.41 लाख रुपये की मदिरा व महुआ लाहन जब्त ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के परिवहन, विनिर्माण एवं संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने इटारसी शहर एवं औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के दौरान गरीबी लाइन, नाला मोहल्ला, सूरजगंज तथा ग्राम माहौला पंडरी में दबिश देकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क), (च) के तहत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 4,250 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। मौके पर जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 4 लाख 41 हजार रुपये आंकी गई है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार, आबकारी उपनिरीक्षक के. के. पड़रिया सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #नर्मदापुरम CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026
🔹अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, तीन वाहन किए जप्त ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत एवं अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान निरंतर जारी है। अभियान के तहत खनिज विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन एवं उत्खनन में संलिप्त वाहनों को जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान इटारसी रोड पर डंपर क्रमांक MP04HE5024 को गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन को जप्त कर सुरक्षार्थ क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) परिसर में खड़ा कराया गया। इसी प्रकार ग्राम रायपुर में अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए एक वाहन को जप्त किया गया, जिसे पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं फोरलेन मार्ग पर डंपर क्रमांक MP16E5029 को गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्त वाहन को भी जप्त कर आरटीओ कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि जप्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक बसंत पाटिल, प्रभारी खनि निरीक्षक कृष्णकांत परस्ते एवं खनि सिपाही हेमंत राज की सक्रिय भूमिका रही। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026
🔹मूंग उपार्जन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, स्लॉटों के दुरुपयोग और रिसर्कुलेशन पर होगी कड़ी कार्रवाई 🔹एसडीएम सिवनी मालवा ने व्यापारियों एवं समिति प्रबंधकों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश ➡️मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर जारी मूंग उपार्जन के दौरान पूर्व में भंडारित मूंग के रिसर्कुलेशन पर प्रभावी रोक लगाने तथा वास्तविक किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में जिले के सभी अनुविभागों में विशेष निगरानी दल सक्रिय हैं, जो उपार्जन केंद्रों पर सतत निरीक्षण एवं निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में एसडीएम सिवनी मालवा श्री विजय राय ने व्यापारियों एवं उपार्जन केंद्रों के समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा निर्धारित उपार्जन नीति एवं कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप ही किसानों से मूंग की खरीदी सुनिश्चित की जाए। बैठक में एसडीएम ने निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में किसानों के स्लॉट का दुरुपयोग कर पूर्व में खरीदी गई अथवा अवैध रूप से भंडारित मूंग को उपार्जन केंद्रों पर बेचने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई बिचौलिया, व्यापारी अथवा अन्य व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपार्जन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए मैदानी स्तर पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026
🔹 कलेक्टर के निर्देश पर मूंग भंडारण केंद्रों का भौतिक सत्यापन जारी, एसडीएम नर्मदापुरम ने वेयरहाउसों का किया निरीक्षण ➡️कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग उपार्जन कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा विगत वर्षों में उपार्जित मूंग के सुरक्षित भंडारण का सत्यापन करने के उद्देश्य से जिलेभर में भंडारण केंद्रों एवं वेयरहाउसों का निरीक्षण अभियान जारी है। संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में गठित संयुक्त जांच दल द्वारा विभिन्न उपखंडों में भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम नर्मदापुरम श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त जांच दल के साथ अनुविभाग नर्मदापुरम अंतर्गत सांवलखेड़ा स्थित सफल एग्रोटेक वेयरहाउस में संचालित मूंग उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ वर्ष 2025-26 में भंडारित मूंग का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त जांच दल द्वारा डोलरिया स्थित कार्तिकेय वेयरहाउस एवं पालीवाल वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भंडारित मूंग की उपलब्धता, अभिलेखों एवं वास्तविक स्टॉक का मिलान कर आवश्यक जांच की गई। इसी प्रकार तहसीलदार अंकित मौर्य द्वारा संपदा वेयरहाउस ग्राम उन्द्राखेड़ी तहसील नर्मदापुरम ग्रामीण में मूंग उपार्जन और पूर्व वर्ष की मूंग खरीदी स्टॉक का सत्यापन किया गया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026
🚨 8 महीने की उधारी को लेकर खूनी बवाल! समझौते के बाद पीछे से रॉड से हमला करने का आरोप, एक ही परिवार के कई लोग गंभीर घायल। #MakhanNagar - Hoshangabad Nagar News