पलिया: सम्पूर्णानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
सम्पूर्णानगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान महंगापुर गांव के पास डीएसपी फार्म की तरफ जाने वाले खड़ंजे पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया।