रायसेन जिले की सांची तहसील में रिश्वत लेते हुए एक बाबू का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। सांची में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 राजेश गीते को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।