जहानाबाद: अंजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आने पर रहें सावधान, मांदील के एक व्यक्ति के खाते से ₹13,500 की साइबर ठगी
जहानाबाद के मांदील निवासी दिलबंधु यादव साइबर ठगी के शिकार हो गए। पीड़ित ने बताया कि व्हाट्सएप कॉल कर ठगों ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए बैलेंस चेक करने को कहा। जैसे ही उन्होंने बैलेंस चेक किया, उनके एक सेविंग अकाउंट से 6 हजार और एक करंट अकाउंट से 7,500 रुपये कट गए। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई और राशि वापस कराने की गुहार लगाई।