गुमला: बिरसा मुंडा पुस्तकालय के बाहर से साइकिल चोरी, युवक ने थाने में की शिकायत
Gumla, Gumla | Apr 13, 2026 शहर में साइकिल चोरी की एक घटना सामने आई है। इस संबंध में 19 वर्षीय युवक सुजीत पासवान ने गुमला थाना में आवेदन देकर अपनी साइकिल बरामद करने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वह 13 अप्रैल की सुबह बिरसा मुण्डा पुस्तकालय पढ़ाई के लिए गया था। उसने अपनी साइकिल पुस्तकालय के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। करीब 12:20 बजे जब वह बाहर निकाला तो उसकी साइकिल गायब थी।