मंडला: मंत्री संपत्तिया उइके ने महाराजपुर में सुनीं वार्डवासियों की समस्याएं, त्रिवेणी संगम के सौंदर्यीकरण की घोषणा
Mandla, Mandla | Jun 14, 2026 मध्य प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपत्तिया उइके ने रविवार दो बजे महाराजपुर स्थित ज्वालाजी वार्ड पहुंचकर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।