बीकानेर: शहर के स्थापना दिवस पर बीकानेर में दिखी सामाजिक समरसता, एक जाजम पर बैठे जाट-राजपूत समाज
बीकानेर में नगर स्थापना दिवस पर शहर में सामाजिक समरसता और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। रानी बाजार स्थित जय भवन में आयोजित कार्यक्रम में जाट और राजपूत समाज के लोग एक ही जाजम पर बैठकर एकता का संदेश देते नजर आए। इस दौरान बीकानेर की पारंपरिक ‘मीठा खीचड़ा’ रस्म भी निभाई गई, जो यहां की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। कार्यक्रम में दोनों समाज के प्रतिन