ब्राह्मण समाज को 'चांडाल' कहने पर गरजे गौरव गौतम, हुड्डा से पूछा- सदन में बैठे थे, फिर क्यों नहीं रोका अपमान?
विधानसभा में कांग्रेस नेता द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब सदन में ब्राह्मण समाज के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा था, तब नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे। जिस समाज ने हुड्डा को 10 साल तक मुख्यमंत्री बनकर हरियाणा की सेवा करने का अवसर दिया, उसी समाज के अपमान पर उनकी चुप्पी सवाल खड़े करती है।
#gauravgautamindia #gauravgautam #haryananewslive #geetabhukal #haryananewshindi Gaurav Gautam
Palwal, Palwal | Sep 2, 2026