डंडई: सोनेहरा पंचायत में 'विकास' पर उठे सवाल, वार्ड सदस्यों ने खोली पोल, जांच की मांग
Dandai, Garhwa | May 21, 2026 डंडई प्रखंड के सोनेहरा पंचायत में विकास योजनाओं में कथित गड़बड़ी और अवैध निकासी को लेकर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। पंचायत के कई वार्ड सदस्यों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। आवेदन में मुखिया और पंचायत सचिव पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए