फतुहा: सब्बलपुर सतीचौरा के पास गंगा नदी से नदी थाना पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया
Fatwah, Patna | Apr 13, 2026 सब्बलपुर सतीचौरा के पास गंगा नदी से ग्रामीणों की सूचना पर नदी थाना की पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी में आगे वहकर आकर यहां अटक गया है।शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि एक दिन पहले युवती की मौत हुई है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि शव का पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।