हरदोई: ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर जगह-जगह सजे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Hardoi, Hardoi | Jun 23, 2026 ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार के अवसर पर जिले भर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।