हसनपुर: संभल में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी जोरदार टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
संभल में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में अमरोहा निवासी एक बाइक सवार की मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना संभल जनपद के रमपुरा बिजली घर के पास सैद नगली रोड पर हुई। अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव हरियाणा निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद रागिब अली अपनी पत्नी तबस्सुम के साथ बाइक पर संभल से वापस लौट रहे थे।