सिंघेश्वर: आपसी विवाद में मारपीट से युवक की मौत, दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सिंहेश्वर के रमानी टोला में दो दिन पूर्व हुई आपसी विवाद में मारपीट के दौरान एक युवक विशाल कुमार की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, वहीं ग्रामीण इसे हादसा बता रहे हैं। रविवार को पुलिस ने दो आरोपियों हरेराम पासवान, और उषा देवी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।