अमृत 2.0 योजना के तहत शहर में 252 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट का काम किया जा रहा है। अब तक 15 किमी लाइन डाली जा चुकी है। करीब 8 प्रतिशत काम हो चुका है। मंगलवार को महापौर अमृता यादव ने शहर में चल रहे सीवरेज काम का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली।